राज इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
समृद्धि न्यूज बंडा, शाहजहांपुर। बंडा के सुनासिरनाथ रोड, सरदारपुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक चेतराम ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने खेलकूद, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। विधायक चेतराम ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और खेलों के प्रति रुचि विकसित होती है। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह ने कहा हमारा उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ खेल, कला और संस्कारों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। राज इंटरनेशनल स्कूल सदैव बच्चों को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम में विपिन दीक्षित उर्फ नीटू, कुंडरा राजेश यादव, प्रधान लालपुर फतेहचन्द्र वर्मा, भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र वर्मा, प्रधान सिंघापुर पनई रामभजन वर्मा, सर्वजीत वर्मा, सरदार प्रदीप, नितिन चौधरी, कुलदीप शुक्ला, संतोष शुक्ला, रामराजेश पाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई वीरपाल यादव ने किया।
विधायक चेतराम ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
