गोरखपुर अधिवेशन में सम्मानित हुए विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री

समृद्धि न्यूज पुवायां, शाहज़हांपुर। पुवायां के गाँव नगरिया प्रयागपुर निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ काले प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ को हिंदू रत्न से सम्मानित किया गया। योगी गंभीर नाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में 14 नवंबर से चल रहे विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हो गया है। विश्व हिंदू महासंघ के सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न देशों से अनेक पदाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें योगी जी के चित्र से नेपाल तथा कार्य चरित्र से भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र मुख्य मुद्दा रहा। कार्यक्रम में लगभग 75 जनपदों के जिला अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे। विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारी ने इस सम्मेलन में प्रतिभाग किया। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह उर्फ काले को सभागार में योगी आदित्यनाथ हिंदू रत्न से सम्मानित किया गया और कार्यकताओं को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा एवं प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा तलवार एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा शिव की प्रतिमा एवं अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। गुरु गोरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान किसी भी कार्यकर्ता को केवल एक बार ही दिया जाता है। जनपद कार्यकारिणी द्वारा इस सम्मान के लिए प्रदेश कार्यकारिणी एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा महोदया का हार्दिक आभार प्रकट किया गया इस सम्मान के प्राप्त होने पर जनपद में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकताओं में खुशी की लहर दौड़ गई एवं सभी ने योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *