खिलाडिय़ों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा के द्वितीय दिवस की शेष प्रतियोगिताओं का आयोजन स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में किया गया। खेल प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने वैडमिंटन में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने विजेता/उपविजेता खिलाडिय़ों को मेडल, प्रमाण पत्र व गिफ्ट देकर पुरुस्कृत किया। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग एवं जीतू आदि द्वारा कराया गया। निर्णायकों में जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, जिला कबड्ड़ी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव, कुश्ती एसोसिएशन के सचिव अरुण यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग में विक्रांत मिश्रा विजेता व रौनक राठौर उपविजेता रहा। सब जूनियर बैडमिंटन बालक वर्ग में अभिशौर्य सिंह राजपूत विजेता व मो0 सूफियान उपविजेता रहा। जूनियन बालक वर्ग बैडमिंटन में यश यादव विजेता व अक्षम सिंह उपविजेता रहा। सीनियर वर्ग बालिका बैडमिंटन में प्रकृति वर्मा विजेता व मोनिका राठौर उपविजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग बैडमिंटन में सगुन विजेता व आध्या सक्सेना उपविजेता रही। कुश्ती सब जूनियर बालक 55 किलो भार वर्ग में सौरव यादव विजेता व अभिषेक यादव उपविजेता रहा। 48 किलो भार वर्ग में अभय यादव विजेता व शिवांश उपविजेता रहा। जूनियर बालक 65 किलो भार वर्ग में इन्द्रेश कुमार विजेता व आयुष यादव उपविजेता रहा। सीनियर बालक 74 किलो भार वर्ग में रोबिंद सिंह विजेता व सचिन कुमार उपविजेता रहा। सभी विजेता व उपविजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।
विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ समापन
