नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। टेंपो में बैठे युवक की जेब से उचक्कों ने मोबाइल पार कर दिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव कान्हेपुर निवासी राजू पांडे पुत्र गोकर्णनाथ पांडे ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते दिन कस्बा मोहम्मदाबाद से किसी काम से नवाबगंज टेंपो में बैठकर आया था, तभी रास्ते में किसी ने उसकी जेब से ओप्पो कंपनी का मोबाइल निकाल लिया। जब पीडि़त चौराहे पर उतरा तो उसने अपनी जेब में हाथ डाला, तो जेब में मोबाइल न देखकर उसके होश उड़ गये। काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल नहीं मिला, तो थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीडि़त कीे तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
