मोहम्मदाबाद: टेकऑफ के समय प्राइवेट जेट झाड़ियों में जा घुसा

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज़। टेकऑफ के समय एक प्राइवेट जेट झाड़ियों में जा घुसा। घटना के दौरान बड़ी दुर्घटना होने से बची। मौके पर एसडीएम, डीएसपी, फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी पर एक प्राइवेट जेट हादसे का शिकार हो गय। उसमें बैठेर यात्री बाल बाल बच गए। प्राइवेट कंपनी का जेट विमान दोपहर के समय हवाई पट्टी से उड़ान भर रहा था, इस समय विमान रनवे से उतरकर झाड़ियां में चला गया। बड़ा हादसा टल जाने से प्लेन में सवार यात्रियों का चालक दल ने राहत महसूस की। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ, फायर ब्रिगेड, लेखपाल संजय प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी विनोद शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

बताते चले खिमसेपुर में बियर का प्लांट लग रहा है। प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भोपाल से प्लांट आए थे। जो गुरुवार को प्लेन द्वारा वापस भोपाल जाने की तैयारी में थे। बताया गया कि प्राइवेट जेट में डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, डीपीओ राकेश टीकू एवं पायलट कैप्टन नसीब वामल व प्रतीक फर्नीडीज थे। क्षतिग्रस्त विमान को देखने वालों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने पहुँच कर जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *