आ रहा मानसून, UP-बिहार में बारिश, दिल्ली में येलो अलर्ट

आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी के चंदौली में रातभर झमाझम बारिश, कई जगह भरा पानी

मानसून को लेकर अच्छी खबर आ रही है. जिस मानसून का लोगों को बेसब्री से इंतजार है वह तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 27 से 30 जून के बीच देश के कई हिस्सों में मानसून की एंट्री हो जाएगी. इससे पहले प्री-मानसून दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम सुहावना किए हुए है. कई इलाको में हल्की, मध्यम बारिश भी देखी जा रही है. हालांकि, पंजाब और बिहार के कुछ इलाकों में लू की स्थिति देखी गई थी. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 29 और 30 जून को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. सप्ताह की शुरुआत से पहले ही दिल्ली-एनसीआर के आसमानों में बादल डेरा डाले हुए हैं. कही-कही बारिश की फुहारें लोगों को राहत दे रही हैं.

इस दिन मानसून की एंट्री

बुधवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की व पूर्वी इलाके में गजर चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 28 जून को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तरी अरब सागर और गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, साथ ही छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 30 जून तक मानसून आ जाएगा.

यूपी, बिहार में मानसून की स्थिति

दक्षिण गुजरात और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण अब गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र के तटों से दूर पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किलोमीटर ऊपर है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है. अब यह गर्त गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र के तटों से दूर पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर बिहार तक समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. महाराष्ट्र-केरल के तटों से दूर समुद्र तल से गर्त बना हुआ है. दक्षिण-पूर्व राजस्थान से मध्य प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना पूर्व-पश्चिम गर्त कम स्पष्ट हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *