डी.एस.एन. पी.जी. कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, में 150 से अधिक प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (CSJMIF), कानपुर और C3I हब, आईआईटी कानपुर के सहयोग से डी.एस.एन. पी.जी. कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षको और छात्रों को बढ़ते हुए डिजिटल खतरों जैसे साइबर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के जोखिम और डेटा चोरी के बारे में जागरूक करना है। कार्यशाला में निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद्, प्रो. राजेश द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयों में छात्रों को कोर्स के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जाए। रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम है जिसकी जानकारी छात्र और शिक्षक दोनों को होना आवश्यक है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमन राज ने पाठ्यक्रम और पीपीटी के माध्यम से शिक्षकों को साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम की बारीकियों को समझाया। इसके अलावा, सीएसजेएमयू इनोवेशन फाउंडेशन के इनोवेशन ऑफिसर शैलेंद्र यादव और इनोवेशन मैनेजर अनिल त्रिपाठी ने नई शिक्षा नीति में नवाचार और साइबर सुरक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। C3I हब, आईआईटी कानपुर के डिप्टी मैनेजर आदित्य सिंह ने भी साइबर सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 150 से भी अधिक प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया। विषय प्रवर्तन महाविद्यालय में साइबर सिक्योरिटी कोर्स के समन्वयक डॉ. अनिल साहू ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुदर्शन सिंह डॉ. पवन श्रीवास्तव, डॉ. विनय यादव, डॉ. विनय तिवारी, एनसीसी प्रभारी डॉ. विपिन सिंह, डॉ.रंजना त्रिपाठी,डॉ.गीता श्रीवास्तव ,डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ.रेनू गुप्ता, डॉ. शुभा द्विवेदी, डॉ. अनुपम मिश्रा,डॉ.राकेश चौरसिया ,डॉ.अनुराग त्रिपाठी ,कार्यालय अधीक्षक आशीष शुक्ल एवं लेखाकार संजय मिश्रा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *