बाढ़ के पानी से दो सडक़ें कटीं, क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बांधों से लगातर छोड़े जा रहे पानी से सोमवार को दो सडक़ें कट गयीं। जिससे हजारों बीघा फसल खराब हो गयी। सोमवार दोपहर गांव दूंदेमई के निकट कंपिल-बदायूं मार्ग कट गया। जिससे पैदल निकलने वाले ग्रामीणों का भी आवागमन अवरुद्ध हो गया। जिससे क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीण वोट का सहारा लेकर आवागमन कर रहे हैं। गांव वालों ने लोगों की सुविधा के लिए रस्सी बांध दी है। जिससे खेतों में खड़ी किसानों की हजारों बीघा खेती जलमग्न हो गयी। गांव कमरुद्दीननगर से सिकंदरपुर तिहाईया को जाने वाली सडक़ अराजकतत्वों ने काट दी। ग्राम प्रधान नीरज गौतम ने बताया इससे ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा फसल चौपट हो गयी। क्षेत्र के गांव राईपुर चिनहटपुर, कारव, इकलहरा, पुंथर देहामाफी, मिस्तिनी, बहबलपुर, राम सिंह का नगला, ठाकुर नगला, शेखपुर, बिहारीपुर, मधवापुर सहित कई गाँवों में बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। लोगों के पास राशन खत्म हो गया है। ईधन के लिए सूखी लकड़ी जुटाना ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। शौचालय के लिए ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वावजूद इसके प्रशासन द्वारा कुछ लोगों को राहत सामग्री बाटकर खानापूर्ति की जा रही है।

कई दिनों से अँधेरे में काट रहे रातें

उसम भरी गर्मी मे ग्रामीण कई दिनों से अँधेरे में रातें काटने को मजबूर हंै। गौरतलब है की सिवारा उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांव, कंपिल उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गाँवों के ग्रामीण उमस भरी गर्मी में परेशान हंै। ग्रामीणों ने रात में आपूर्ति चालू करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *