अमेरिका में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी देंगे इस्तीफा?

समृद्धि न्यूज। अमेरिका में करीब डेढ़ लाख फेडरल कर्मचारी एक साथ इस्तीफा देने जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया था और वे सरकारी खर्चे में कटौती करने की कोशिश कर रहे हैं। 1 लाख से ज्यादा फेडरल कर्मचारी औपचारिक रूप से इस्तीफा देने जा रहे हैं, जो अमेरिकी इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा सामूहिक कार्यक्रम है। ये इस्तीफा डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के उस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे फेडरल कर्मचारियों की संख्या में व्यापक कटौती करने के लिए डिजाइन किया गया है। वाइट हाउस ने फेडरल एजेंसियों को आदेश दिया है कि अगर कोई समझौता नहीं होता है तो बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना तैयार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *