समृद्धि न्यूज। जेएनयू ने तुर्किए की इनोनू यूनिवर्सिटी के साथ समझौता रद्द कर दिया है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने कहा कि हम देश के साथ खड़े हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए उसे रक्षा उपकरण मुहैया कराए थे। ऐसे में देशभर में तुर्किये बहिष्कार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू ने भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। दरअसल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने तुर्किये के एक विश्वविद्यालय के साथ तीन साल की अवधि के लिए किए गए समझौता ज्ञापन को स्थगित कर दिया है।
जेएनयू और तुर्किए की इनोनू यूनिवर्सिटी के बीच MoU रद्द
