फर्रुखाबाद (सं.)। वानिकी नव वर्ष 2023-24 के शुभारम्भ के अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हथियापुर पौधशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं डीएम द्वारा वन विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी एवं पौधाशाला का अवलोकन किया गया। सांसद एवं डीएम द्वारा हथियापुर पौधाशाला में वृक्षारोपण किया गया।
