सांसद ने कालिंदी एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी, प्रयागराज रवाना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद नें कालिंद्री एक्प्रेस को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस दौरान स्टेशन प्रधानमंत्री मोदी जिन्दाबाद के नारे लगे। शनिवार सुबह 6.09 मिनट पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर फर्रुखाबाद जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन के लिए रवाना किया। दिल्ली में संसद के चल रहे मांनसून सत्र में भाग लेकर कालिंद्री एक्सप्रेस 14724 से आज अपने गृह स्टेशन पर उतरे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की रेल कर्मियों, आरपीएफ, जीआरपी एवं रेल अधिकारियों ने अगवानी की। सांसद नें भिवानी दिल्ली वाया फर्रुखाबाद होकर कानपुर सेंट्रल के मध्य चलने वाली 14723 व 14724 कालिंद्री एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन तक विस्तारीकरण किए जाने की मांग रेल मंत्री से की थी। इसके बाद ही रेल मंत्रालय ने कालिंद्री एक्सप्रेस का विस्तारीकरण भिवानी, दिल्ली, फर्रुखाबाद, कानपुर होकर प्रयागराज जंक्शन तक कर दिया गया। जिसे सांसद ने फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन से प्रतिदिन चलने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस को प्रयागराज के लिए रवाना किया। फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन से नये टाइम टेबिल मे कालिंद्री एक्सप्रेस 14724 के रवाना होने का समय 6.05 बजे है। इसी दौरान कुछ मिनट पहले जयपुर, गोमती नगर एक्सप्रेस 19715 फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ रवाना हो गयी। जिसके फतेहगढ़ विलंब से पहुंचने पर फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन से छुटने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस 14724 को अपने निर्धारित रवाना होने वाले समय से 4 मिनट विलंब के बाद ही 6.09 बजे मिनट पर रवाना किया गया। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अवध बिहारी, आशुतोष मिश्रा, राजेश कुशवाहा, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र कुमार, सीएस राजीव रंजन के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, कुलदीप गंगवार, महेंद्र कटियार, चेयर मैंन पति राहुल राजपूत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *