फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी, एमएलए न्यायधीश ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने सम्मन जारी किया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव नामांकन के समय सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने 27 जनवरी 2022 को दी गई तहरीर में बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा नामांकन के बाद अपने लगभग तीस अज्ञात समर्थकों के साथ आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन करते हुए कलेक्ट्रेट के गेट से दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज तक जाया गया है और नारेबाजी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचक ने साक्ष्य गवाह के आधार पर न्यायलय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जिसमें न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने सम्मन जारी कर दिया। सुनवाई के लिए अगली तिथि 31 जनवरी नियत है।
