नगर पालिका ने मौरम गिट्टी बेंचने वाले चार लोगों पर जुर्माना लगाकर वूसले 52 हजार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य मार्ग पर मौरम, गिट्टी डालकर यातायात अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर नगर पालिका ने चालान कर चार लोगों से 52 हजार रुपये की राशि वसूली। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर लोग अपने प्रतिष्ठान के आगे मौरम, गिट्टी आदि सामग्री डालकर बिना अनुमति के बिक्री कर रहे है। वहीं फुटपाथ घिर जाने से जाम लग जाता है और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को हिदायत दी गई कि मुख्य मार्ग से डाली गई सामग्री हटवा ले। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय कर निर्धारण अधीक्षक जगजीवन राम व अन्य नगर पालिका कर्मियों द्वारा फतेहगढ़ क्षेत्र में अभियान चलाकर मुख्य मार्ग पर मौरम गिट्टी डालने वाले शुक्ला टे्रडर्स नवदिया का चालान कर 20 हजार का जुर्माना लगाया। मां गायत्री बिल्डिंग मैटेरियल पर १५ हजार रुपये, सुरेन्द्र कुमार शांति नगर पर १० हजार का जुर्माना, शिवा बिल्डिंग मैटेरियल नवदिया पर ७ हजार रुपये कुल ५२ हजार का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नगर पालिका ने मुख्य मार्ग पर पड़ी मौरम जब्त कर ली। अतिक्रमण कारियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान लिपिक अमित सक्सेना के अलावा कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, कर अधीक्षक राजनारायन कमल, आदित्य पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *