भीषण ओलावृष्टि से खेतों में झड़ गयी सरसों

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील क्षेत्र अमृतपुर में रविवार को हुए भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इस मौसम में किसानों की फैसले जैसे आलू, सरसों लगभग पककर तैयार हो जाती हैं। गेहूँ की फसल में बाली निकलकर दाना पडऩे लगता है। ऐसे में हुई इस ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। अमृतपुर क्षेत्र सर्वाधिक आलू की पैदावार वाला क्षेत्र है। यहां के किसान अपनी आलू की फसल को तैयार करने में अपने घर का जेवर इत्यादि सेठ के यहां गिरवंीं यह सोंचकर रख देते हैं कि जब फसल तैयार होगी तो घर में घूम रही जवान बेटी का विवाह किसी अच्छे घर में कर सकेंगे कई किसान अपना आशियाना बनाने के बारे में सोचते रहते हैं और ईश्वर कुछ ही देर में उन मजबूर किसानों के मंसूबों पर पानी फेर देता है और ऐसे में ही किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है। आलू की फसल में ओले पडऩे से आलू फूट गया है। जिससे वह धूप लगने पर सड़़ जाएगा। सरसों की खड़ी फसल ओला पडऩे से झड़ गई है। जिससे खेतों में सिर्फ सरसों की डंडी ही दिखाई दे रही है। गेहूं की खड़ी फसल बिल्कुल जमीन में मिल जाने से इसकी पैदावार खत्म हो गई। अब उसमें आधे से भी कम गेहूं निकालने की उम्मीद है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ साफ देखी जा सकती हैं। ऐसे में अगर सरकार ने किसानों की ओर ध्यान नहीं दिया तो सैकड़ों किसानों की आत्महत्या की खबरें सुर्खियों में होगी।

धूप निकलने पर आलू के सडऩे की पूरी सम्भावना-रामबाबू

अमृतपुर। आलू किसान पंडित रामबाबू अग्निहोत्री का कहना है इस भीषण ओलावृष्टि व बारिश से आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आलू की फसल में पानी भरने से धूप निकलने पर उसके नष्ट होने की संभावना अधिक है। जिसको लेकर किसान ज्यादा परेशान है।

इस बार किसान नहीं दे पायेंगे दवाओं व बीज के उधार पैसे-मनोज बाजपेयी

अमृतपुर। दवा व बीज विक्रेता मनोज बाजपेई का कहना है कि इस भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसका असर हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। जिन किसानों ने अपनी फसलों में लगाने के लिए दवाइयां और बीज लिए हैं उसके पैसे इस बार वह हम दुकानदारों को नहीं दे पाएंगे।

सरकार किसानों को दे मुआवजा-अशोक यादव

अमृतपुर। कुशल किसान व किसान नेता अशोक कुमार यादव का कहना है ओलों व बारिश ने सभी फसलों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आलू की पक्की फसल पर ओले पडऩे से वह पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। हम सरकार से मांग करते हैं यह हमारे किसानों का जो भी नुकसान हुआ है उसका राजस्व टीम द्वारा आंकलन कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।

लागत के दाम निकलने होंगे मुश्किल-शिवम अवस्थी

अमृतपुर। किसान शिवम अवस्थी बताते हैं कि इस ओलावृष्टि से सरसों की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिससे कि सरसों की पैदावार बिल्कुल खत्म हो गई है। आलू की फसल में भी काफी मात्रा में नुकसान हुआ है। इस बार किसानों की लागत निकलना मुश्किल हो जायेगा। किसान कर्ज को बोझ तले और तब जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *