शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में छात्रों के प्रोत्साहन हेतु स्टेडियम का निर्माण कराये जाने की मांग की।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर निवेदन किया है कि शासन द्वारा 24 अगस्त 2017 को क्षेत्र का विस्तार किया गया। वर्तमान में निकाय क्षेत्र का वर्ग क्षेत्रफल 10 वर्ग किलोमीटर है। निकाय क्षेत्र की जनसंख्या 50 हजार है। निकाय क्षेत्र में बैंकें, महाविद्यालय, खंड विकास कार्यालय, जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालय आदि स्थापित है। निकाय सीमा से 3 किलोमीटर उत्तर में गंगा जी प्रवाहित है। जिस पर आवागमन हेतु गंगा सेतु स्थापित है। प्राचीन शिव मंदिर आदि से समर्पित ग्रामों की जनता का आवागमन भी होता है। निकाय सीमा के अंतर्गत स्कूली छात्रों के लिए खेलकूद का कोई भी स्टेडियम नहीं है। छात्रों के प्रोत्साहन के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। स्टेडियम के लिए भूमि भी उपलब्ध है।
