
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से देश के वीर सपूतों की स्मृति में मेरी माटी-मेरा देश अभियान कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने मेरी माटी-मेरा देश के तहत नगर के वार्ड नंबर 9 रामनगर रायपुर व वार्ड नम्बर १० सुभाष नगर में कलश यात्रा निकालकर घर-घर से चावल व मिट्टी संग्रहित की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह राठौड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेम सिंह लोधी, बूथ अध्यक्ष कमलेश शाक्य, सभासद अमित पाल, अजीत शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
