राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन ने मेधावियों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन के तहत नवभारत सभा भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रबंधक पातीराम वर्मा ने की व संचालन हेमंत राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार एनबीएस राजपूत ने कहा बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए उन्होंने पांच मूल मंत्र बताए। पहला लक्ष्य तय करें इसके बाद आत्मविश्वास करके फिर उस पर कठिन परिश्रम करें। अनुशासन में रहकर अपना धैर्य बनाए रखें तभी सफलता मिल सकती है और उन्होंने मोबाइल के बारे में इंटरमीडिएट से पहले मोबाइल ना रखें और कहा जिस क्षेत्र में बच्चे की रुचि हो उसी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहे। रोजाना बच्चे माता पिता को प्रणाम करते हैं। उन्हीं को आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा हम भी पढ़ाई करके डॉक्टर बनना चाहते थे, परंतु हमें सफलता नहीं मिली। जिस कारण से राजनीति में आए और सांसद बने यहां तो राजनीति में 5 साल बाद चुनाव होता है, लेकिन डॉक्टरी तो हमेशा के लिए हो जाती। उन्होंने जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पढ़ाई करना चाह रहे हैं उनमें 5 से 10 बच्चों को आर्थिक सहयोग करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पैसे के कारण पढ़ाई नहीं रुकेगी हम सहयोग करना चाहते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जनपद के अलावा बाहर से आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन की ओर से मेधावियों का सम्मान हुआ। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद अधिशासी अभियंता, झांसी से अशोक राजपत, अतुल राजपूत, प्रेमपाल सिंह राजपूत, प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, रातामी वर्मा मैनेजर प्रदेश महामंत्री लोधी सभा, परशुराम वर्मा जिला अध्यक्ष, महेश राजपूत, अरविन्द राजपूत, सुधीर लाल वर्मा, यादराम राजपूत, राम राजपूत, अशोक राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, संजीव राजपूत, शीलचंद्र राजपूत, राना सरकार लोधी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *