कंपिल : भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले क्षेत्र के गांव शंकरपुर में महापंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र तहसीलदार कायमगंज को सौंपा गया।
क्षेत्र के गांव शंकरपुर में भारतीय किसान यूनियन (भानू )के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महापंचायत संपन्न हुई। जिसमें यूनियन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। महापंचायत में क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों, बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग, तहसील में एक ही पटल पर वर्षो से काबिज कर्मचारियों को हटाए जाने की मांग, आरटीआई में मांगी गई सूचना उपलब्ध कराने, खाद्य पदार्थों की मिलावट रोकने एवं कायमगंज रेलवे स्टेशन पर सभी मेल गाड़ियों का ठहराव कराये जाने आदि की मांग की गई। इस दौरान जोगेंद्र सरदार सुल्तान उर्फ बाबा यादव मुसाफिर यादव राजाराम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे
