मिनी कुंभ में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ भव्य स्वागत

सत्यगिरि महाराज, एडीएम व मेला व्यवस्थापक ने लिया आशीर्वाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महंत स्वामी विशेश्वरनन्द गिरि महाराज राष्ट्रीय प्रवक्ता जूना अखाड़ा नासिक (महाराष्ट्र) गुरुवार को मेला रामनगरिया में पहुंचे। जहां जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज, एडीएम दिनेश कुमार तथा मेला व्यवस्थापक संजय मिश्रा ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने एक भेंट वार्ता के दौरान बताया कि महंत सत्यगिरि महाराज उनके प्रिय शिष्य में से एक है और जूना अखाड़े के मुख्य नागा साधु हंै। उन्होंने कहा कि नागा साधु मंडल का गठन सनातन और हिंदू की रक्षा के लिए किया गया है। हिंदूओं के संरक्षण के लिए नागा साधुओं की सेवा एक कर्तव्यनिष्ठ है और यह प्राचीन काल से और आधुनिक युग तक अपना कर्तव्य पूर्ण कर रही है और आगे भी करेंगी। महाराज जी का जूना अखाड़ा में आगमन हुआ और हिमालय अर्पण भी हुआ। इस मौके पर सत्यगिरी महाराज, भइयन मिश्रा, संजय मिश्रा मेला व्यवस्थापक, कोमल पांडे विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, विनीत द्विवेदी, प्रदीप सिंह राठौड़, श्यामेंद्र दुबे, दुष्यंत दीक्षित, पूर्व प्रधान अनिल द्विवेदी और एडीएम दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *