सडक़ हादसे में कोटेदार के पुत्र की मौत, दो साथी घायल

घायलों को लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर सिधौली निवासी कोटेदार मलखान सिंह व उसका 25 वर्षीय बेटा जीतू खरीदने के लिए भैंस देखने समधन गए थे। दीपू के साथ बाइक पर गांव के रामदास का पुत्र शिवपाल एवं खुन्नू लाल का पुत्र विकास बैठे थे। दीपू भैंस देखकर बाइक द्वारा वापस घर आ रहा था। जब वह सायं ग्राम कतरौली पट्टी के सामने से गुजर रहा था, उसी समय डीसीएम की टक्कर को ओवरटेक करने पर जीतू बाइक सहित सडक़ पर जा गिरा। सिर के ऊपर से डीसीएम का पहिया निकल जाने से जीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। विकास को मामूली चोट लगी। कोटेदार मलखान बाइक से आगे निकल गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार अस्पताल पहुंचे। विकास ने मृतक एवं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। विकास के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। अनुमान लगाया गया की तीनों युवकों ने रास्ते में शराब पी थी, तुरंत ही सभी को सीएचसी कमालगंज लाया गया। जहां से घायलों को लोहिया रेफर किया गया। थानाध्यक्ष कमालगंज ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर परिजनों से जानकारी ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *