
एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशन में म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा यातायात पुलिस व एनसीसी के लगभग 70 कैडेट्स के साथ यातायात सडक़ सुरक्षा रैली निकाली गयी।
मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय फतेहगढ़ से रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यातायात महाशुभारम्भ के तहत कर्नल रोमिल शर्मा व प्रधानाचार्य ले0 गिरिजा शंकर एवं एनसीसी के ७० कैडेट्स ने रैली में भाग लिया। सूबेदार राजवीर सिंह की देखरेख में कैडेट्स राहगीरों को जागरुक कर रहे थे। यातायात नियमों की लिखि पट्किा सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, चौपाहियां वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें आदि नारे लगाये गये। टीएसआई रजनेश यादव, प्रधानाचार्य लेफ्टि0 गिरिजाशंकर ने यातायात के कई अधिकारियों के साथ राहगीरों को रोककर यातायात के नियम बताये। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर फतेहगढ़ चौराहे से होते हुए म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। 18 वर्ष आयु पूर्ण होने से पहले वाहन न चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक व सभी क्षेत्राधिकारी तथा यातायात पुलिस एवं विद्यालय के शिक्षक मयंक रस्तोगी, अशोक कठेरिया आदि मौजूद रहे।
