
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के जेएस इंटर कॉलेज में पुलिस पाठशाला का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं को पुलिस उपयोग संबंधी तथा बाल श्रमिक रोकने के उपाय बताए गए।कस्बा नवाबगंज के जेएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू की अगवाई में जिले की एनटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट, मानव तस्करी विरोधी दस्ता की टीम ने छात्र-छात्राओं को पुलिस उपयोगी इमरजेंसी नंबर 1090 डायल महिला हेल्पलाइन डायल, 112, पुलिस हेल्पलाइन, 1930 साइबर द्मस्रद्भाइम हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि जैसे कई नंबरों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। वही एंटी ह्यूमन ट्रै॥िक के दरोगा जितेंद्र सिंह, दरोगा राम लखन ने महिलाओं के उत्पीडऩ संबंधी, बाल श्रमिक संबंधी, बाल विवाह संबंधी, मानव तस्करी संबंधी कई सरकार की योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यदि कोई समस्या पड़ती है तो वह हर स्तर पर पुलिस सहायता बेझिझक लें। जिससे कि बड़े क्राइम से बचा जा सके। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू ने भी छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि वह अपने माता-पिता तथा गुरुओं को अपना मित्र समझें और हर मुश्किल घड़ी की बात को माता-पिता तथा गुरुओं के साथ सभी छात्र-छात्राएं शेयर करें। टीम के साथ आई महिला कांस्टेबिल वैशाली ने छात्रों को उनके कर्तव्यों के बारे में तथा बाल श्रमिक रोकने संबंधी कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उनको जागरूक किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू, टीम के दरोगा जितेंद्र सिंह, दरोगा जी राम लखन सिंह, बृजपाल सिंह, हेड कांस्टेबिल आदित्य कुमार, चालक महिला कांस्टेबिल वैशाली, शिक्षक परमनाथ, मेघनाथ तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
