न झुकेंगे, न डरेंगे…. इजराइल ने अब रेड लाइन क्रॉस कर दी, अंजाम बुरा होगा, आत्मसमर्पण से भी किया इनकार

समृद्धि न्यूज। इजराइल की तरफ से हमले और अमेरिकी चेतावनी के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने साफ संदेश दिया है कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा इजराइल ने हमला करके बड़ी गलती की है, उसे उसके अपराध की सजा मिलेगी। खामनेई के बयानों से साफ है कि ईरान अब न तो दबाव में झुकने को तैयार है, न ही सैन्य कार्यवाही को बर्दाश्त करेगा। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे टकराव के बीच अब अमेरिका भी खुलकर कूदने की धमकी दे रहा है। ऐसे में 86 साल के ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सामने आए हैं और उन्होंने अमेरिका और इजराइल दोनों को दो टूक चेतावनी दी है, ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई ने साफ किया है कि अगर अमेरिका कोई भी सैन्य दखल देता है, तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मांगे गए बिना शर्त आत्मसमर्पण पर खामेनेई ने सीधा जवाब दिया। ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका जानता है कि खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन उन्हें अभी मारने का इरादा नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खामेनेई ने कहा, जो लोग ईरान के इतिहास को जानते हैं, वो धमकियों की भाषा नहीं बोलते। खामेनेई ने अपने संदेश में ईरानी जनता की तारीफ करते हुए कहा कि इजराइली हमलों के बाद लोगों का धैर्य और साहस उनकी राष्ट्रीय ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र किसी थोपे गए युद्ध के सामने झुकेगा नहीं और किसी थोपे गए शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेगा।

इजराइल ने अब रेड लाइन क्रॉस कर दी, अंजाम बुरा होगा

इजराइल पर तीखा हमला बोलते हुए खामेनेई ने कहा कि उसने ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर बहुत बड़ी गलती की है, यह ईरान की रेड लाइन है और जो इसे पार करेगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा, खामेनेई ने चेताया कि इजराइल को इस गलती की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

लोगों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा

खामेनेई ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की और भरोसा दिलाया कि शहीदों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ईरान की सैन्य ताकत को बहादुर बताते हुए कहा कि ये ताकत देश को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाती है।

न झुकेंगे, न डरेंगे, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच खामेनेई की ललकार

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका की धमकियों के बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिका को दो टूक चेतावनी दी है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई ने कहा कि अगर अमेरिका ने कोई सैन्य हस्तक्षेप किया तो वह हर लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहे।

ईरान और इजराइल में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इजराइल ने ईरान पर हमला करके बड़ी गलती की है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा। खामनेई ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि, इजराइली शासन को यह जान लेना चाहिए कि हिट-एंड-रन का युग खत्म हो गया है। उन्हें उनके अपराध की सजा मिलेगी। इसके साथ ही उनकी ओर से कहा गया है कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात ईरानी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था।

अमेरिका को भारी नुकसान होगा

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ ईरान से श्बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए खामनेई ने कहा, जो लोग ईरान के इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि धमकी की भाषा ईरानी जनता के लिए कभी काम नहीं करती। अमेरिका को पता होना चाहिए कि किसी भी सैन्य कार्रवाई का अंजाम अपूरणीय नुकसान के रूप में होगा।

ईरान एयर डिफेंस ने इश्फहान में इजरायली ड्रोन को मार गिराया

ईरानी सरकारी टीवी ने बुधवार को एक फुटेज जारी किया है, जिसमें बताया गया कि इसमें एक इजरायली हर्मीस ड्रोन को दिखाया गया है, जिसे ईरान के मध्य इश्फहान प्रांत में मार गिराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *