फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तगादा करने से गुस्साए युवक ने वृद्ध चाची को गोली मार दी। गम्भीर रुप से घायल वृद्धा को एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ने कोतवाली आकर तमंचा सहित आत्मसमर्पण कर दिया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी 61 वर्षीय तनुजा तिवारी पत्नी राजेश तिवारी डाकघर में एजेंट का कार्य करतीं हैं। उनका परिवारिक भतीजे रोहित उर्फ भानू तिवारी से लेनदेन का विवाद चलता है। घायल तनुजा तिवारी ने बताया कि उसको रूपये दिये थे, लेकिन वह वापस नहीं कर रहा है। जिसका तगादा करने पर वह खुन्नस मानता है। सोमवार को उसी खुन्नस के चलते उसने तनुजा के पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में उन्हें नालामछरट्टा स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला, शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी आदि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूछतांछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रोहित ने कोतवाली आकर खुद तमंचा सहित समर्पण कर दिया।
