नेतन्याहू ने कतर के पीएम से मांगी माफी, 9 सितम्बर को किया था दोहा पर हमला

समृद्धि न्यूज। इजराइली पीएम बेंजमिन नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री अल थानी से 9 सितंबर को दोहा पर किए गए हमले के लिए माफी मांगी है। दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर की गई। दोहा पर इजराइल ने हमास नेताओं को निशाना बनाकर हमला किया था। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका पहुंचे हैं और उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस से कतर के पीएम अल थानी से फोन पर बात की और कतर में इजरायली हमले के लिए माफी मांगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस दौरान फोन कॉल पर थे।
9 सितंबर को इजराइल ने कतर की राजधानी दोहा में एक हवाई हमला किया था। इस हमले का निशाना हमास के कई बड़े नेता थे, लेकिन वे बच निकले। इस हमले में कतर का एक सुरक्षा गार्ड और हमास के निचले स्तर के कुछ सदस्य मारे गए। इस घटना के बाद कतर बेहद नाराज हो गया और उसने हमास के साथ बातचीत में मध्यस्थता करने से इनकार कर दिया। ऐसी संभावना भी जताई गई है कि इजरायल मारे गए कतरी गार्ड के परिवार को मुआवजा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *