नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने हाल ही में 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दिया था,अब इस परीक्षा की रिवाइज्ड डेट जारी कर दी गई है. नए शेड्यूल के मुताबिक, अब 21 और 27 जनवरी 2025 को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी यानी पहले एक दिन में होने वाली ये परीक्षा अब दो दिन में ली जाएगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी. नए शेड्यूल के मुताबिक, 21 जनवरी 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जबकि 27 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षाएं आयोजित होंगी. 21 जनवरी को इंडियन नॉलेज सिस्टम, मलयालम, उर्दू, क्रिमिनोलॉजी और फोक लिटरेचर जैसे विषयों की परीक्षा होगी, जबकि 27 जनवरी को संस्कृत, मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, जापानीज, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, लॉ और नेपाली आदि विषयों की परीक्षा होगी.
यूजीसी नेट के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है इसके लिए एक दिन के लिए परीक्षा रद्द की गई थी जिसके लिए अब 21 जनवरी और 27 जनवरी को नई डेट पर परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है इसके लिए 85 सब्जेक्ट के लिए वर्तमान में परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है जिसके लिए एक दिन यानी 15 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा डेट को रद्द कर दिया गया था अब इस डेट की जगह नई परीक्षा तिथि घोषित की गई है जिसमें 21 जनवरी और 27 जनवरी को यह परीक्षा आयोजित होगी। यहां पर हम आपको बता दें कि इसके लिए दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी 21 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 तक परीक्षा आयोजित होगी इसके अलावा 27 जनवरी को शाम को 3:00 से लेकर 6:00 तक परीक्षा आयोजित होगी। यूजीसी नेट के लिए वर्तमान में परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है जिसके तहत 3 जनवरी से 16 जनवरी तक यह परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है इसमें सिर्फ 15 जनवरी की परीक्षा स्थगित की गई है बाकी सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित करवाई गई है इसमें 85 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है 15 जनवरी को 17 विषयों की परीक्षा आयोजित होनी थी।
