ट्रांजिशनल करीकुलम के पाँचवें दिन नवप्रवेशितों को मिला पर्सनालिटी डवलपमेंट का ज्ञान

नव प्रवेशित बैच 2023 के विद्यार्थियों को प्रीती रस्तोगी ने दिए टिप्स
योग आयुर्वेद का अभिन्न अंग: योगाचार्य अमित सक्सेना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में नव प्रवेशित बैच 2023 के लिए एनसीआईएसएम के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ट्रांजिशनल करीकुलम कार्यक्रम के पांचवें दिन साईंमीर गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन की एच0आर0 मैनेजर प्रीती रस्तोगी ने व्यक्तित्व निर्माण से सम्बन्धित मोटीवेशनल क्लास ली। नवप्रवेशितों ने इस कक्षा को खूब इंज्वाय किया और अपने दिमाग में उपजे प्रश्नों को उठाकर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। प्रीती रस्तोगी ने अपने व्याख्यान में पर्सनालिटी डवलेपमेंट के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। अंग्रेजी बोलने में अंग्रेजी के शब्दों का सही उच्चारण करना आना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के प्रोफेशन में पर्सनॉलिटी का बहुत महत्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल किया कि पर्सनॉलिटी को आप किस रूप् में देखते है। जिस पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने विवेक से उत्तर दिए और अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की।
इससे पूर्व शिक्षोपनयन संस्कार के चौथे दिन योगाचार्य अमित सक्सेना ने योग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि पुरातनकाल में ऋषि महर्षि योग एवं समाधि के माध्यम से सैकड़ों वर्ष तक जीवित रहते थे। ऋषि मुनि योग के साथ साथ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाते थे। जिसके कारण वे निरोगी रहते हुए सैकड़ों वर्ष तक जीवित रहते थे। योग और आयुर्वेद सम्पूर्ण विश्व को भारत वर्ष द्वारा दिया गया अनमोल उपहार है। उन्होंने कहा कि घरों में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रोगों के उपचार में बुजुर्गो द्वारा बताये गए घरेलू नुस्खे रामबाण साबित होते हैं। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति जो हमारे विभिन्न रोगों का उपचार तो करती है साथ ही यदि इसका नियम से उपयोग किया जाये तो मनुष्य के बीमार पडऩे का प्रश्न ही नहीं उठता।
प्राचार्य डा0 सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि 15 दिन तक इसी तरह से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद से सम्बन्धित एवं उनकी प्रतिभा के निखार के लिए इसी प्रकार की ज्ञानवद्र्धक और उपयोगी कक्षाओं का क्रम चलता रहेगा, ताकि सभी नए छात्र छात्राएं पूरी तन्मयता से अपने प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम की शुरुवात कर सकें। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान से पहले इस तरह मोटीवेशनल क्लासों का सेशन सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव तथा डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन की मंशा के अनुरूप दुनियां जहान में महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। महाविद्यालय का पूरा स्टाफ भी मैनेजमेंट की मंशा को पूर्ण करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *