BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन

समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार में नगरीय विकास और आवास मंत्री के रूप में कार्य कर रहे नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है। पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन नवीन फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के दिग्गज नेताओं में एक नितिन नबीन को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक यह काम केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संभाल रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की तलाश शुरू हो गई थी, लेकिन अब बिहार चुनाव में भाजपा की जीत के ठीक एक महीने बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी ने संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नितिन नवीन को पार्टी की कमान सौंपी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *