समृद्धि न्यूज। सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब फोन से एक्टिव सिम कार्ड निकालते ही सभी तरह के मैसेजिंग एप बंद हो जाएंगे। भारत में बिना सिम कार्ड के WhatsApp इस्तेमाल करना मुश्किल होगा। सरकार नए सुरक्षा नियमों को मजबूत कर रही है, जिसके तहत WhatsApp समेत कई मैसेजिंग ऐप को Telecommunication cyber security Amendment Rules 2025 का पालन करना होगा। हर WhatsApp अकाउंट में एक्टिव सिम कार्ड जरूरी होगा।WhatsApp वेब भी हर छह घंटे में ऑटो-लॉग आउट हो जाएगा। सरकार ने WhatsApp को टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर यूजर एंटिटी के रूप में वर्गीकृत किया है।
केंद्र सरकार के नए साइबर सुरक्षा नियमों के अनुसार अब कोई भी मैसेजिंग एप तब तक नहीं चलेगा, जब तक फोन में एक्टिव सिम कार्ड मौजूद न हो। यानी यदि कोई यूजर सिम निकाल देता है। तो एप काम करना तुरंत बंद कर देगा। सरकार के अनुसार, अपराधी अक्सर असली सिम निकालकर इंटरनेट या वाई-फाई के जरिए फर्जी नंबरों, वीपीएन और नकली अकाउंट से साइबर ठगी करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से साइबर क्रिमिनल्स को गुमनाम रूप से काम करने से रोकने में काफी मदद मिलेगी।
सरकार के नये नियम: अब फोन से SIM कार्ड निकालते ही बंद हो जाएगा WhatsApp
