डॉक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु की गई जान

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज की घटना
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सोमवार शाम करीब 6 बजे नीरज कुमार अपनी पुत्रवधू अनुष्का उर्फ सोनी पत्नी रिंकू को नगला मना से मोटरसाइकिल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लेकर आए और अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रात्रि 11:00 बजे करीब डिलीवरी हुई। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होने की जानकारी स्टाफ नर्स द्वारा दी गई
सुबह 9:00 स्टाफ नर्स द्वारा दी जानकारी में कहा गया कि बच्चा खत्म हो गया है। इस बीच नीरज कुमार ने स्टाफ नर्स को कई बार बोला कि बच्चे को कोई समस्या तो नहीं है, तो स्टाफ नर्स द्वारा बोला कि बच्चा सही है, तो मैंने कहा बच्चा हमको देखना है, तो स्टाफ ने देखने को मना कर दिया और सुबह 9 बजे स्टाफ नर्स ने हमसे बोला कि अब बच्चे को देख लो जाकर बच्चा खत्म हो गया है। इस बीच में स्टाफ नर्स के अलावा कोई डाक्टर अस्पताल में उपलब्ध नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *