नाइजीरिया: सोने की खदान ढहने से 100 ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

समृद्धि न्यूज। नाइजीरिया के जम्फारा में एक सोने की खदान ढहने से लगभग 100 लोगों की जान जाने की आशंका है। मारू के कदौरी खनन स्थल पर यह हादसा हुआ। जिसमें कई कारीगर खदान के अंदर फंस गए। घायलों में से एक ईसा सानी का कहना है कि 100 से ज्यादा लोगों में से केवल 15 को ही बचाया जा सका है। नाइजीरिया के जाम्फारा राज्य में सोने की खदान धंसने से कम से कम 100 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। घटना कदौरी खदान स्थल, मरू स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में गुरुवार को हुई, जब दर्जनों खनिक भूमिगत होकर काम कर रहे थे। स्थानीय निवासी सानुसी आउवाल ने बताया कि अब तक 13 शव निकाल लिए गए हैं, जिनमें उनका चचेरा भाई भी शामिल है। बचने वाले मजदूर इस हादसे से गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जम्फारा राज्य खनन संघ के मुहम्मदु ईसा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि कुछ बचावकर्मियों की भी पीडि़तों को निकालने की कोशिश करते समय दम घुटने से मौत हो गई। जम्फारा में अवैध खनन आम बात है, जहां हथियारबंद गिरोह अक्सर सोने के खदानों पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे हिंसा और जानलेवा दुर्घटनाएं बढ़ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *