राज्य स्तर पर गंगा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित होंगी: निहारिका पटेल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां गंगा को स्वच्छ अविरल निर्मल बनाने, गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण एवं अन्य सामाजिक कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए 8 दिसंबर को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री के द्वारा निहारिका पटेल को राज्य स्तर पर गंगा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला गंगा समिति वन विभाग में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे के पद पर तैनात निहारिका पटेल को कई ऐसे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2010 से निरंतर सामाजिक कार्य में अपना योगदान देने वाली निहारिका पटेल ने अब तक 500 से अधिक कार्यक्रमों को संचालित किया है। जिसमें मुख्य रूप से गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता, शौच मुक्त अभियान, गंगा उत्सव, गंगा स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम, मिशन लाइफ कार्यों को प्रमुख स्वरूप से संचालित किया। जिसके लिए अब तक उनके द्वारा जनपद के लगभग 12 हजार से अधिक युवाओं को इस अभियान का हिस्सा बनाया है। समय-समय पर उन्होंने युवाओं के द्वारा गांव-गांव में जाकर रैली, नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी आदि कार्यक्रमों के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया है। इसके अतिरिक्त कोरोना कल में जब लोग घरों से निकलने से भी डर रहे थे ऐसे में निहारिका पटेल के द्वारा राजेपुर ब्लॉक के अमृतपुर गांव की एक बेटी को रक्तदान करके उसको जीवन दान दिया। उनके द्वारा अन्य युवाओं को प्रेरित करके लोगों को रक्तदान करने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *