मुक्केबाजी प्रतियोगिता में निशा परिहार ने जीता रजत पदक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से सीनियर महिला राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 28 जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की निशा परिहार ने कानपुर मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया। निशा इससे पूर्व भी दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
निशा की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष शिवम गुप्ता, संरक्षक कामिनी कौशल, सचिव संजीव कटियार, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन कटियार, प्रशिक्षक अथक पटेल, सचिन सिंह, कुलदीप शर्मा, अभिषेक वर्मा (इन्टू) एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव अवनींद्र सक्सेना ने शुभकामनाएं और बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *