पीछे से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति सहित तीन घायल

मृतका पति के साथ मायके से लौट रही थी, बाइक पर बैठे थे चार लोग
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बाइक पर बिठाकर पत्नी, पुत्री व एक रिश्तेदार को लेकर घर जाते समय रास्ते में तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान दंपत्ति सहित चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए कायमगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मिसिला देवी को मृत घोषित कर दिया व अन्य घायलों का इलाज शुरु कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गजियापुर निवासी ४२ वर्षीय महेन्द्र वर्मा उर्प मुनीम पुत्र रामचन्द्र रविवार को ससुराल जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के छतपुरा से अपनी पत्नी मिसिला देवी व साले की ७ वर्षीय पुत्री शांती तथा चचिया ससुर ३५ वर्षीय प्रकाश को बाइक पर बिठाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह कायमगंज के ग्राम लुधइया मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अन्य बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सभी लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विपिन कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजन पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *