क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को बांटे गये मनोनयन पत्र

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें नवीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, प्रदेश अध्यक्ष रवी सिंह गौर, कानपुर मंडल अध्यक्ष शिवशरण सिंह चौहान के समक्ष जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर पदाधिकारियों को मनोयन पत्र बांटे। बृजेश सिंह परिहार को जिला महामंत्री, अनंत सिंह राठौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवनीश ंिसह तोमर को उपाध्यक्ष, रोहित रजावत को उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह परिहार को कोषाध्यक्ष व युवा आशुतोष सिंह राठौर व शिवेश राठौर को जिला मंत्री मनोनीत कर उन्हें मनोनयन पत्र दिया। महिलाओं की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष किरन सिंह चौहान व जिला महामंत्री के अलावा अन्य महिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिये गये। नवगठित कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई दी। राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा इस बार युवा जोड़े गये हैं और दशहरा धूमधाम से मनाया जायेगा। वीरेंद्र ंिसंह राठौर ने आभार व्यक्त करते हुए नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल दिया। इस मौके पर अनिल सिंह व सुमन राठौर व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *