पूर्व विधायक उर्मिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

सिपाही को पीटने का मामला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
सिपाही के साथ मारपीट करने के मामले में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी।
3 दिसंबर 2001 को घुमना चौकी में तैनात कांस्टेबिल बृजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दर्शाया की ड्यूटी के दौरान मैं पिकट पर ड्यूटी कर रहा था, तभी उर्मिला राजपूत शाम के समय रेलवे रोड की तरफ से अपनी कर से आई और चौक चौराहे पर गाड़ी खड़ी कर दी। जिसे यातायात अवरुद्ध हो गया। मैंने उनसे कहा कि गाड़ी किनारे कर लो। इतना सुनते ही वह आग बबूला हो गई और गालियां देती हुई बोली की साले दो टके के सिपाही तेरी इतनी हिम्मत, तुझे अभी तेरी औकात दिखाती हूं। उनके साथ गाड़ी में उनके दो साथी सूरज, शिवरतन से कहा कि पकड़ लो इसे और पकड़ लिया। उर्मिला राजपूत ने मेरे थप्पड़ व जूते से मेरी पिटाई कर दी। इस दौरान कांस्टेबिल शिशुपाल सिंह आ गया तब तक यह लोग गाड़ी में बैठकर चले गए। इस घटना को स्थानीय लोगों ने देखा। जिससे भय व्याप्त हो गया। इसी मामले में अदालत ने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *