जगदीप धनखड़ को घर खाली करने का नोटिस जारी

समृद्धि न्यूज। उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धनखड़ को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है और उनके आवास स्थित कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी सोशल मीडिया टीम को भी हटा दिया गया है। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ जल्द उपराष्ट्रपति निवास छोड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस हफ्ते के आखिर तक खाली वह सरकारी आवास खाली कर देंगे। सामान की पैकिंग शुरू हो गई है। अभी कहां शिफ्ट होंगे फिलहाल ये तय नहीं है। नियम के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति के पसंद की जगह दिल्ली या उनके निवास स्थान पर उनको आजीवन और उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को आजीवन प्रोटोकॉल के मुताबिक बंगला या जमीन दिया जाता है। शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि धनखड़ को लुटियंस दिल्ली या किसी अन्य क्षेत्र में टाइप वीवीआई बंगला दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *