अब अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद तक की एयरस्ट्राइक

समृद्धि न्यूज। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा काबुल, कंधार और पक्तिया में की गई कथित हवाई घुसपैठ के जवाब में हुई। अफगान वायुसेना ने इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। Imageपाकिस्तान में अफगान तालिबान ने ड्रोन से हवाई हमले करने का दावा किया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय और एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से सफल हवाई हमले किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकियों ने ड्रोन का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें एंटी-ड्रोन सिस्टम से मार गिराया गया और इसमें किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने शुक्रवार को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों के जवाब में की गई। सुबह करीब 11 बजे अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास फैसलाबाद शहर के नजदीक एक सैन्य कैंप को निशाना बनाया। इसके अलावा नौशेरा के आर्मी कैंटोनमेंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में भी कई ठिकानों पर हमले किए गए, इस्लामाबाद में हुई एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के एडवाइजर आशिक की मौत हुई है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि इन ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया और पाकिस्तानी सेना के अहम ठिकानों, केंद्रों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। Imageमंत्रालय ने यह भी कहा कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा एक रात पहले अफगान शहरों काबुल, कंधार और पक्तिका में की गई हवाई घुसपैठ के जवाब में किए गए हैं। हालांकि इन हमलों से हुए नुकसान या हताहतों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमने जो हमले किए हैं, वह सिर्फ शुरुआत है, हम और बड़े शहरों पर हमले करेंगे। वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी तालिबान ने ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि सभी ड्रोन को मार गिराया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तोरखम के पास ओमारी कैंप में रात भर हुए एक मोर्टार हमले के बाद डरावना और अफरातफरी का माहौल है। वहीं एक अन्य हमले की जानकारी देते हुए अफगानिस्तान बॉर्डर फोर्स के प्रवक्ता ने कहा है कि अफगान सेना ने पाकिस्तानी मिलिट्री सेंटर्स पर ड्रोन से हमले किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *