फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायिक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्टे्ट प्रवीण कुमार त्यागी ने फतेहगढ़ के तत्काली उपनिरीक्षक दीपक कुमार को तलब किया है। अभियुक्त दीपक कुमार अनुपस्थित चल रहे है। वादी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है कि अभियुक्त तत्कालीन उपनिरीक्षक दीपक कुमार के खिलाफ एनपीडब्लू जारी है, परन्तु वह उपस्थित नहीं हो रहा है तथा सुलह करने हेतु निरंतर दबाव बना रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध 82 की कार्यवाही के साथ-साथ अभियुक्त का वेतन रोके जाने के आदेश की याचना की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से एनपीडब्लू जारी किये गये। पुलिस द्वारा आख्या दी गई है कि अभियुक्त चकर नगर जनपद इटावा में तैनात है। जिनके दूरभाष व्हाट्सएप पर समन भेजा गया है। अभियुक्त लगातार न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। न्यायालय ने अभियुक्त दीपक कुमार के वेतन अहरण पर अभियुक्त की न्यायालय में सुनिश्चित होने तक अग्रिम आदेश तक रोक लगायी जाती है। अभियुक्त के विरुद्ध पुन: एनपीडब्लू इटावा पुलिस अधीक्षक को अनुपालन हेतु भेजा।
