अयोध्या में बनेगा NSG का सेंटर

अयोध्या को NSG का हब बनाया जाएगा. गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है कि अयोध्या में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड का इंटिग्रेटेड हब बनेगा. आतंकी खतरे और उससे निपटने को लेकर केंद्र सरकार ने फैसला किया है. अयोध्या में ब्लैक कैट कमांडो भी तैनात होंगे,

राम मंदिर निर्माण और खासतौर से प्राण प्रतिष्ठा के बाद समारोह से अयोध्या नगरी की रंगत बदल चुकी है। अब अयोध्या में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) सेंटर बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय में फाइल आगे बढ़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक सरकार की योजना है कि अयोध्या में डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारी की अगुआई में एनएसजी का एक सेंटर स्थापित किया जाए। इस एनसजी सेंटर पर बम निरोधक दस्ता,  एंटी सबोटेज टीम, एंटी हाइजैकिंग टीम, क्विक एक्शन टीम,के9 डॉग स्क्वॉड के साथ ही सभी आधुनिक उपकरण मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि अयोध्या NSG का सुरक्षा हब बनेगा. अयोध्या की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने ये सैद्धांतिक फ़ैसला लिया है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मामले में ज़मीन देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *