पुलिस ने किया लाठीचार्ज
एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुरुवार को एनटीए दफ्तर में घुस गए. एनटीए के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही उन्होंने दफ्तर में ताला लगा दिया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प हुई. पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया है. नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. युवा कांग्रेस का कहना है कि कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीजार्च किया. इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं.
संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास का कहना है कि परीक्षा में धांधली और घोटाला सिर्फ 24 लाख छात्रों के साथ ही धोखा नहीं है. यह देश की मेडिकल व्यवस्था और देश के भविष्य के साथ धोखा है. उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है, जिसमें आज धांधली न हो रही हो. इससे परेशान होकर सोशल मीडिया पर छात्रों ने इस सरकार को एक बार फिर लीकेज सरकार लिखना शुरू कर दिया है. नीट परीक्षा फिर से कराई जाए. नीट पेपर को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया था. प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर थे. इन पर ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ और ‘एनटीए खत्म करो’ जैसे नारे लिखे थे.
