
रखा बालिका इंटर कालेज में पांच छात्रायें कैम्पस एंबेसडर नामितफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह ने रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में कैम्पस एंबेसडर नियुक्त किये। साथ ही मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी। पुष्पा सिंह ने कहा कि जो छात्रायें १८ वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुकी हो वह फार्म-६ भरकर जमा करें। जिससे मताधिकार का प्रयोग कर सकें और लोकतंत्र के पर्व में मतदान कर अपने भाग्य विधाता और मन चाही सरकार को चुन सकें। अपने आसपास व परिवार में जिन लोगों के वोट नहीं बने है उनके वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षिकाओं को मतदान हेतु प्रेरित किया और जागरुकता की शपथ दिलायी। प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मतदान करने के बाद प्रधानाचार्य ने विस्तार से जानकारी दी। गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह द्वारा कालेज की स्वीप प्रभारी प्रीती मसीह के सहयोग से पांच छात्रायें कैम्पस एंबेसडर निुक्त की गई। जिनमें तान्या, रुचि, अंजू, रागिनी, तनु को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका प्रीती मसीह, नीतिका सनी, मीना एडवर्ड, नेहा मिश्रा, ममता पौसिया पौल, नीलम, मधु, पूजा आदि शिक्षिकायें मौजूद रही।
