अमृत कलश यात्रा के साथ दिलायी गई पंच प्रण की शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में प्राचार्य डॉ0 शालिनी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुन्दर लाल के द्वारा स्वयंसेवकों/छात्र-छात्राओं को मेरी माटी मेरा देश आभियान के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा एवं पंच प्रण प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंच प्रण प्रतिज्ञा के बाद सभी छात्र-छात्राओं ने अमृत कलश यात्रा में भाग लिया। प्राचार्य ने सभी को राष्ट्र प्रेम एवं समाज कल्याण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सबको देश हित में कार्य करना चाहिए और सभी आसपास में रहने वाले निवासियों को मेरी माटी मेरा देश आभियान से जुडऩे हेतु अपील करनी चाहिए। पंचप्रण प्रतिज्ञा अनुपम अवस्थी द्वारा दिलवाई गई। इस दौरान समस्त प्राध्यापकों सहित छात्र सूर्यकांत, राज, सुमित, अमृता, आकांक्षा, प्रियंका, शिखा, ज्योति, पूजा, शौर्य, बबली, शिवानी, गौरी, वंश, किशनपाल, राजेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *