ओडिशा: महिला को अगवा कर 6 माह तक सामूहिक दुष्कर्म

समृद्धि न्यूज। ओडिशा के बालासोर जिले में एक 23 साल की महिला को अगवा कर पिछले 6 महीनों से लगातार उसके साथ सामूहित दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर वापस लौटी और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस को दी तहरीर में पीडि़ता ने दर्शाया कि उसके इलाके के ही एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद, उसे पिछले छह महीनों तक मयूरभंज जिले के बारीपदा इलाके में कैद करके रखा गया। इस दौरान, कई लोगों की एक टोली ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जानवरों जैसी शारीरिक यातनाएं दी। वह एक मौका पाकर वहां से भाग निकलने में कामयाब रही और सीधे भोगराई पुलिस थाने पहुँची। इस मामले में भोगराई थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *