अमृतपुर, समृद्धि न्यूज़। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस एवं समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिससे समस्याओं का निराकरण सही समय पर हो सके और बढ़ रहे विवादों को रोका जा सके। इस क्रम में आज थाना अमृतपुर के परिसर में चौकी इंचार्ज राहुल सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीन शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थाना परिसर में पहुंचे। जहां अधिकारी द्वारा एक समस्या का निराकरण मौके पर कर दिया गया और दो समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम गठित कर रवाना कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस स्टाफ के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
