लखनऊ – सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारियों को CUG फोन दिए गए हैं, यह जनता के लिए हैं, इसे 24×7 चालू रखें. हर अधिकारी यह फोन स्वयं रिसीव करें. कतिपय कारणवश रिसीव न कर सके तो कॉल बैक करें. जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें.
➡फील्ड में तैनात अधिकारियों को CUG फोन दिए गए हैं
➡यह जनता के लिए हैं, इसे 24×7 चालू रखें
➡हर अधिकारी यह फोन स्वयं रिसीव करें
➡फोन रिसीव न कर सके तो कॉल बैक करें
➡जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें
➡जनप्रतिनिधियों की अपेक्षाओं-समस्याओं को जरूर सुनें
➡मेरिट के आधार पर उसका निराकरण करें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के पेंच कसे हैं. सीएम ने कहा कि अधिकारी फोन उठाएं. सीएम ने कहा कि आगामी 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद, 18 जून को ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल का पर्व है. 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन है. जुलाई माह में मोहर्रम और कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र कार्यक्रम होने हैं. स्वाभाविक रूप से यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है. शासन-प्रशासन को 24×7 एक्टिव मोड में रहने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 से 22 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए. गंगा दशहरा के दृष्टिगत गंगा नदी के घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा की जानी चाहिए. स्नान कहाँ करना है, यह सुनिश्चित हो. सतर्कता के दृष्टिगत गोताखोरों, पीएसी की फ्लड यूनिट तथा एन0डी0आर0एफ0 व एस0डी0आर0एफ0 की तैनाती भी की जाए. अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने मंडल, रेंज और जिलों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बाबत कहा कि ब्लॉक, जिला मुख्यालय, सचिवालय, यदि कहीं भी अनैतिक लेन-देन की शिकायत मिली तो इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होनी तय है। वहीं आगामी त्योहारों के संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, डीएम व पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया कि जून और जुलाई में तमाम पर्व, मोहर्रम और कांवड़ यात्रा आदि हैं। यह समय अत्यंत संवेदनशील है, लिहाजा लगातार एक्टिव मोड में रहना होगा।
