
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक बाबू सिंह डिग्री कालेज नवाबगंज में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 कमलेश यादव व विशिष्ट अतिथि प्रभात यादव ने बैठक को संबोधित किया। साथ ही डॉ0 बृजेश वर्मा, शौर्य यादव ने जिलाकार्यकारिणी के मनोनयन पत्र सौंपे। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने पदाधिकारियों एवं अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधनाचार्य प्रदीप यादव टीटू, मारिया आलम, सुरेंद्र ंिसंह गौर, इलियास मंसूरी, डॉ0 नबल किशोर शाक्य, विजेंद्र यादव, जहान सिंह लोधी आदि लोग मौजूद रहे। प्रभात यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में शिक्षकों की अहम भूमिका अदा करने के लिए संकल्प लिया और सभी को अभी से ही जुट जाने की अपील की।
