कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बकरियों के लिए पीपल के पेड़ पर चढक़र पत्ते तोड़ रहे वृद्ध की 11000 की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी। जाकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गढिय़ा निवासी घुरई उर्फ बालक राम कठेरिया उम्र करीब 62 साल पुत्र आंझेलाल जो की बकरी पालन का काम बहुत सालों से करता आ रहे है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे लगभग कान्हा गौशाला के नजदीक पीपल के पेड़ पर चढक़र पत्ते तोड़ रहा था। ऊपर से गुजर रही 11000 की लाइन के तार अचानक हाथ में छू जाने से वह चीखने चिल्लाने लगा। पास में ही खेतों में काम कर रहे परिजन एवं ग्रामीणों ने शोर मचाया एवं विद्युत उपकेंद्र में फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई, लेकिन तब तक बालकराम की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। बालक राम की पत्नी रेशमा एवं पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक राम की तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र का नाम सुरेंद्र कठेरिया, उससे छोटा पुत्र अरविंद एवं सबसे छोटा पुत्र संजीव है।
पेड़ पर चढक़र पत्ते तोड़ रहे वृद्ध की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत
