बाइक डंपर में घुसी, युवक की इलाज के दौरान मौत, साथी भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार युवक सडक़ के किनारे खड़े डंपर में जा घुसे। जिससे चालक व उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर एक को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया से रेफर कराकर परिजन आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां गंभीर रुप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
बताते चलें कि मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था। इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हो गया था। जिन्हें पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया था। से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उपरोक्त घटना मेरापुर थाना क्षेत्र के नगला वाले के पास हुई। जहां उनकी बाइक सडक़ पर खड़े एक डंपर से टकरा गई। हादसे में एक एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम भमरसा निवासी 26 वर्षीय सुमित कुमार जाटव के रूप में हुई है। सुमित मोहम्मदाबाद में एक पानी की टंकी पर मजदूर के तौर पर काम करता था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह अपने साथी विपिन कुमार के साथ बाइक से अपने गांव भमरसा लौट रहा था। नगला वाले के पास सडक़ पर खड़े एक डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित और विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। सीएचसी मोहम्मदाबाद से दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। जहां से उन्हें फर्रुखाबाद के एक निजी हॉस्पिटल भेजा गया। इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। सुमित के परिजन रात करीब 11 बजे शव को अपने गांव भमरसा ले आए। जहां चीख.पुकार मच गई। अगले दिन सुबह 9 बजे परिजन शव को पंचनामा की कार्यवाही के लिए नीमकरोरी चौकी ले गए। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *